Posts

Showing posts from 2015

II सरोवर: तेरे विचार का II

नेत्र मूंदे-मूंदे मैं ले रहा था श्वास धीमे धीमे , किचेतना का सफ़र शुरू हुआ उर्ध्वगामी हौले हौले.. अभी तो मैं हृदय सरोवर के समीप पहुँचा ही था , कि मेरे मन ने आवाज़ लगाई भीतर इसके मत जा.. मैं हुआ आशंकित कि है कि है तो नही ये कोई परीक्षा ? अवश्य है कोई रहस्य इस सरोवर का.. मैने निर्णय लिया देखूं सरोवर में आख़िर है क्या ? करेगा मानव वही जो है किया गया उसको मना.. थोड़ा दम भरकर और लेकर ईश्वर का नाम , आगे बड़ा मैं निकट देखा पत्थर पर लिखित उस सरोवर का नाम.. लिखा था ' तेरे विचार ', पढ़कर हुआ मैं हैरान.. किया प्रश्न उस आवाज़ से क्या विचार है जल समान ? जन्म-जन्मान्तर के विचार और मेरी भावनाओं ने मिलकर लिया है रूप सरोवर का , दिखे मनोहर परंतु माना है भीतर जाना! ज्ञान की अग्नि ने जटिलता से सूखाया है मेरी अज्ञान से गीले अंतःकरण को , तो क्यूँ निष्फल करूँ मैं उस महान ज्वाला के दैविक कर्म को ? प्रणाम किया उस वाणी को जिसने मुझे चेताया था , आभार प्रकट किया कि दिशा दी मेरी बुद्धि को और डूबने न दिया उस सरोवर में , जिसका नाम था.. सरोवर: तेरे विचार क...

II आनंद स्वरूप II

संसार को समझने निकला है तू ओ मानव! कैसी विडंबना है की तू न समझ पाया अपने ही दानव.. कण कण में व्याप्त है तेरे यह संसार, इस सत्य का कर तो ज़रा सा अपनी बुद्धि में संचार.. ना लगेगी घी की बाती और ना ही लगेगा कोई पुष्प या फ़ूल, गर तू जगा दे हृदय में अलख निरंजन और कर दे सहस्त्रदल कमल चैतन्य.. चाहिए केवल एक चिंगारी हर वाहन के ईंधन को, उसकी कृपा और तेरा अटल विश्वास ही है वह शोला जो जगा दे ज्ञान की ज्वाला को.. अज्ञान में खूब खाली तूने ठोकर अब तो कुछ संभल जा , तोड़ दे बंधन और आडंबर , पकड़ ले उस सत् को जो तेरे चित्त में है बैठा बनकर आनंद स्वरूप .. बनकर आनंद स्वरूप.

II चंद्र का चंचल प्रश्न I

पूर्णिमा कि रात्रि में जब चंद्रमा अपने रूप पर इठला रहा था , तो सहसा उसका पावन मन एक विचार को जन्म दे रहा था.. एक मेघ की कृष्ण लीला में छिपकर वह प्यारा बताशा बेचैन हो उठा , इस भयंकर बादल की छाँव में परेशान वह कहता है.. कि हे मेघ! तुमने मेरे द्वंद को तल पर ला दिया है , मेरा यह विचार मुझ को प्रश्न का बाण बनकर घायल कर रहा है..   अपनी कालीमा की गंभीरता में पवन के वेग संग उड़ता वह मेघ बोला क्या है वह चंद्र जो तुम्हे व्याकुल कर रहा है ? चंद्रमा संकोच करते हुए कहता है कि क्या मेरा यह सौंदर्य और मेरा यह प्रकाश एक छलावा है ? मनुष्य को कहते सुना है मैं सूर्य के प्रकाश का ऋणी हूँ , तो क्या मेरी यह बताशे की उपमा और पतिव्रताओं का विश्वास मेरा भ्रम तथा एक सांत्वना है ? एक पिता की भाँति अपने पुत्र की इस व्याकुलता से भिग्य महान तेजस्वी सूर्यनारायण कहते है.. यह सत्य है जो तेरा पावन मन तुझसे कहता है , प्रकृति की यही तो अनोखी लीला है! परंतु तू क्यूँ विचलित होता है हे चंद्र! तेरी शीतलता न हो तो मेरी उष्मा की आलोचना यही मनुष्य करता है , मेरी धरा पर अपनी विजय पताका न...

The Art of Writing

The beauty of writing lies not in the pen or the paper which a writer uses so fondly to express himself. It lies in the manner of expressions with which they are written off. A writer sees many images in his mind, numerous images that are so colorful and diverse that it becomes difficult for him to decide which image to pick and carry forth. The images are always encoded with complex and varying emotions; be it sorrow, happiness or anger. So is the nature of human heart, emotionally we are so complex that we have resorted to explain our emotions in the language of hormones and other biological jargons! But an artist or a writer is a scientist on a different level. Not only he has to understand the emotional dimension he is travelling in, but to go deeper into the chamber of secrets of that dimension and come out shouting eureka through his creation. These images form the structure of his imagination and power of visualization, he has to be smart enough to choose the right image base...

ART..

The word art sounds so intriguing and mysterious that contemplation about it makes me fall into trance. It creates a very beautifull imagery of some far away landscape where there is no duality of happiness and sadness. Life's real colors begin to paint themselves when they are born out of the ashes of duality. I find this word as a mantra in itself. It is like the tool of mother nature with which she crafted all her creation and its beauty. No adjective can define 'art' for art is the very essence of anything that can be adjectified. Art is not just about how real life thing you can draw or how well you use colors; Art is an expression of who you are. Art can be anything from colors & sketches to expressing yourself in words, through gracefull movements of your body or the music you let flow through your voice. Even the very act of engrossing yourself into thinking is artistic.  Art is an outburst of your emotions from; when you're flying high into the heavens t...

SOMETIMES..

Sometimes it is not the people or the place neither it is you or that pretty face, Sometimes it is not the song or the music it is neither the colors nor the smiles no reason or intention and yet  you become docile.. Sometimes it is not the air or the light still you find yourself in a strange fight, You want to see through things but in every way find yourself tight.. Sometimes it is not the water or the tides neither it is the road nor its dubious ways You want to remain in solitaire and yet amongst the noise your mind stays.. Sometimes it is not the clouds or thunder it is neither the stars nor their flickering You just want to break away and search your silver lining..