Posts

Showing posts from 2013

आत्म रूप

बैठा आसन जमाये कुटी में लगाये ध्यान केंद्र भृकुटी पे .. चला चल एक बिंदु के सहारे  खड़ा अनंत जगत तेरी राह देखे  हो कोई विचार या उद्विग्नता.. अथवा हो कोई भी विघ्न या बाधा  कर विश्वास अटल इष्ट पे, पूर्ण समर्पण  उसकी शक्ति पे.. भय उखाड़ फेंक ह्रदय से .. निरंकार की ज्योत जलती देख कमल पे.. प्रचंड वेग से बढ़ आगे तू , प्रकृति भी हट छोड़े अपना आगे तेरे .. देव हो या कोई भी योनी.. गीत गाएंगे नाम के तेरे आलौकिक होगा दृश्य वह  जब होंगे दर्शन तुझे अपने दिव्य अनंत स्वरूप के |

भ्रमण

कहीं सुदूर प्रदेश में भ्रमण की है तृष्णा मेरी.. जाना हो या अनजाना फर्क कुछ पड़ता नहीं  झोला ले एक रुद्राक्ष की माला.. कुछ मुद्रा हो जेब में और एक पहचान पत्र.. बरसात के लिए हो झोले में एक छत्र, अनंत आकाश की छाया में चल पडूं  रख दृष्टि एक- टक .. न आगा हो न पीछा, दसों दिशाओं में रक्षा करे हर पल  भोले और दिक्पाल .. रहने को स्थान तो मिल ही जाएगा , स्वप्न लोक के ही तो करने हैं दर्शन.. जागृत अवस्था भी लगे स्वप्न, समझ ना आती मेरे ये उलझन .. खोज है समाधान की या अन्तकाल की है  प्रतीक्षा.. अथवा अस्तित्व की ही करनी है समीक्षा .. चलो जो भी हो अकर्मण्यता तो नही है .. भ्रमण ही मेरा है कर्म.. विचारधारा में भ्रमण हो अथवा धरा पर.. भ्रम से होना अग्रसर ही कहलाता है  भ्रमण || 

पार से परे

विकारों को भस्म कर.. आसन लगाया बैठा अपने अन्तस्करण के मसान पर.. शूल और चिमटे को गाड़ चित्त एकाग्रचित, ज्ञान की  धूनी कर प्रज्वल्लित .. पुकारा भोले को शक्ति के संग, उठा वेग चढ़े नेत्र नील आकाश की ओर  खड़ा वह निराकार सामने कहे हूँ मैं ब्रह्म| नहीं माना मैं और दुत्कारा.. तू नहीं वो जो चाहूँ मैं..  नहीं रहा होश अब न सुध ही थी खुद की  घोर से अघोर और काल से महाकाल  सब से परे वह शिव मेरा, करूँ प्रतीक्षा  दे वो कब दर्शन स्व के | परब्रह्म के पार सब में विद्यमान , स्वरुप लिए अनेक परे वह शब्दों और भावनाओं के .. कालातीत हूँ मैं सब कुछ है मेरा कह चल दिया| नमन कर ध्यान सफल हुआ समझ चल दिया संसार की ओर  भोला मैं नाथ को लिए ह्रदय में ||

REASON

Walking towards my place from the metro station, I asked myself a question.. why do we have to search a reason behind everything? If i am happy then there must be reason, I am sad there’s a reason, I am doing this and not that, a reason! Why? Reason is the word that’s haunting me for quite a long time now. Then this Law of causation came to my rescue. For everything I see around has a cause preceding it and so the world goes! But still I was stuck somewhere. My search wasn't over yet; I was now fighting a new question of whether there something exists which is beyond reason? Which is beyond causation? Immediately I saw a bright light, something without form in my imagination. I thought if that’s what is beyond reason? I was asking myself if those omnipresent gods whom the religious literature termed as beyond logic and so were the answer to my questions. Then this thought came upon me, that I can’t really describe that beyond-reason-entity in words. Why? Because you si...

GROWN UP

I wonder if i have grown, can't recall that dumb twelve year old. had worries to clear the class tests, wanted to score highest , and be called the 'best'. i look down on the flowing sands of time, couldn't see that perfect shine, maybe am wrong, growing up is an illusion it seems so while am high on gong. playing around all day, no care if there were men women or gays. fights with them guys were so naive that reminiscing them,on my face brings a wide smile. the memories from the past are the sun rays on dew, beaming high with hopes, for future that's not so sure. now i realize i have gone further from all that, become carefree and the scores gone all flat, them friends are nowhere, world's got stranger, trusts of past have taken a new form, lonely roads in the heart have become boulevards to tread on.

GEAR UP

It's nice to sit straight, neck stiff, eyes up and  mind concentrates.. door opens and a new world awaits. no light no sound still i am there, for something to come up or happen this hope makes me to wait. no fancy hills, or aroma of exquisite flowers neither bizarre colorful shades nor wind blows  mind revolts with every thought, but i seek refuge  from this very revolutionary thought.. nirvana is the destination spot, but the bonds are the testing rigs. something is coming.. time to gear up..!

चिंतन

विचारों की धारा बह रही थी और नेत्रों के समक्ष  धुंध  छाई हुई थी, किस ओर जाऊं यही द्वन्द चल रहा था| अपनी सीमाओं के पार चले जाने की वह चिंगारी ज्वाला होने को लालायित थी| चेतना भौतिक धरा से उठ परालौकिक उड़ान भरने को बारम्बार प्रयासरत थी, भविष्य और भूत के दृश्य प्रत्यक्ष हो रहे थे, क्या सत्य है और क्या भ्रम इसके बीच घमासान युद्ध चल रहा था| सहसा एक प्रश्न उठा की 'मैं' कौन हूँ?  और यह सब कौन देख रहा है ? कहा देख रहा है? इन प्रश्नों ने तो जैसे युद्ध के भीतर एक युद्ध और छेड़ दिया हो|  पीड़ा से मस्तिष्क का एक-एक अणु विचलित था, परन्तु फिर भी एक आनंद की अनुभूति हो रही थी | अचानक इन सब के बीच किसी ने मुझे खींचा और एक ओर लाके पटक दिया, और सब कुछ शांत हो गया| पुनः इस लोक का प्रकाश देख मैं स्तब्ध रह गया| शायद मेरा चिंतन भंग हो गया, यात्रा पुनः आरम्भ करने की प्रेरणा मिली परन्तु समय धोखा दे गया !

परोपकार का विचार

मुख पर देख प्रचंड ज्वाला मन्त्र मुग्ध मैं हुआ . किसी तंत्र से भी परे यह घोर तेज उस कपाल का | स्त्रोत की स्तुति करू या वेदों का यज्ञ ही ? न सूझे मेरे मन को कुछ स्तंभित हुई चेतना मेरी| उच्चाट हुआ संसार से मैं, संबंधो से विद्वेषण हुआ| अहंकार का मारण कर उस ज्ञान ने मुझे दिया कुछ विशिष्ट है.. कपोल कल्पना के परे वह विशिष्ट, यदि है , तो है शब्दों से भी परे, बुद्धि भी माने हार आगे उसके ऐसी अवस्था वह है| लोक कल्याण की अग्नि को भोग लगा है स्वार्थ का, परोपकार का भाव ही है एक मात्र उपाय मुक्ति का यह विचार ही प्रफुल्लित करे, और दे मार्ग आगे का ||

THE JOURNEY

The journey begins or ends, i care not.. the destination is unknown, how it matters? who am i? the answer to which i know not. ways form here, roads go there.. trying to play with me, but they forget am a player.. been on many roads, under many seasons, not a tear that dropped, not a cry that popped they made me stone, black as coal hard like crust, but still am water that will never cease its flow. continuing my journey that's my destiny living under scrutiny, i will fulfill all my vows!

संकल्प

किसी भी कार्य को निष्काम भाव से करने का निश्चय जितना सुनने मे आसान लगता है व्यवहार में उतना है नहीं| आध्यात्मिक  पथ पर तो यदा-कदा सुनने में आता ही रहता है की अपनी साधना को निष्कामी होकर करो| साधारण पूजा का संकल्प ही आदमी को सोच में डूबा देता है की अमुक शक्ति की आराधना किस हेतु करू? आरोग्य जीवन, दीर्घायु अथवा धन -संपत्ति ? आज के समय में ये तो हर पूजा में संकल्प विद्यमान होता ही है | तो क्या साधू महात्माओं के संकल्प इससे भिन्न होते हैं  ? इस पर टिपण्णी करना उचित नहीं क्यूंकि कुछ वर्ग भोग से मुक्ति की ओर जाते है तो वही कुछ ऐसे भी है जो स्वयं के लिए तो कोई संकल्प ही नही उठाते, उनके फूल-अक्षत तो परोपकार के लिए ही समर्पित हो जाते है | ब्रह्मोपासना  में भी सकाम और निष्काम आराधना की चर्चा आती है, खैर वह एक अलग विषय है, यहाँ बात आम जीवन की है| जिस ओर कृष्ण ने फल की चिंता ना करते हुए कर्म करने का ज्ञान दिया है वह  ज्ञान हमें न सिर्फ अपने व्यवहारिक जीवन में उतारना चाहिए अपितु अपनी नित्य साधनाओं में भी| साधना पूजा आदि करते हुए भी हम कर्म ही तो करते ह...

WAR

Every morning i wake up with one thing in my mind the one thing that i slept with last night things that should not matter but i can't help it matters do matter and them demands me to cater sometimes i fight with the reality, i question myself in dreams if this is what i want and life is? i imagine the ancient times when power was so easy to express take a sword and horse with courage in heart, and the world kneels before you morning and dark.. the grounds with red marks were so plainly found.. alas! now it can only be seen in your heart. No ambition or unfulfilled desire kills me the ambition to have no ambition is the seed that pops in & out the fire of ignorance wants to burn it, i am lost not knowing what to do.. the silver lining is out there i have seen, so me sitting down with pseudo peace is far afield..  here i am ready to slit throats, armed and outrageous, none can stop me to go beyond.. i sleep and wake up with war going on and on..

चित्त की चिता

मानव जीवन संघर्ष का पर्याय है, अपने देह की पुष्टि तो एक चिंता है ही इसको बन्धनों में बाँध उन सम्बन्धियों का पोषण भी चिंता की पावक में पवन का काम करती है | अपने को समृद्ध बनाने की राह में और अपने चिंन्ह छोड़ जाने की लालसा में हम एक अशांत  तालाब की  भांति हो जाते है | हर क्षण कार्यरत हम प्रकृति के अनुरूप चलते हुए भी खुद को उससे भिन्न मान बैठे हैं | हाँ, यह सही है की मनुष्य की सत्ता प्रकृति के भी परे है परन्तु इसके चलते प्रकृति से द्रोह, गरम सलाख को नंगे हाथों से पकड़ने के समान है | इसी प्रकरण में मेरे मन में विचार उठा की "चिता" क्या है? क्यों आदमी की आखरी सवारी को चिता की संज्ञा दी जाती है? निगमबोध घाट के किनारे  यमुना की गत देखते हुए तथा हर क्षण एक देह भस्म होते देख मैं इस नतीजे पर पहुंचा की  हम जीवन भर 'चित्तवृत्तियों' के अधीन हो कर्म करते रहते है| कुछ विरलों को छोड़ हम सभी का जीवन हमारे चित्त के अनुरूप ही तो चलता है | मन में आनेवाले  विचार चित्त की भूमि में ही तो अंकुरित होते हैं | इसलिए यह कहना की यह चित्त ही मनुष्य का जीवन निर्धारित...

सत् का न्यास

प्रज्वलित है प्रकाश, इस अन्धकार में.. प्रत्यक्ष हो या नहीं वह है बस यही प्रमाण है | असत्य में है निहित सत्य परन्तु सत्य असत्य से है परे .. सत् - असत् में ना फंसो यही विवेक की पुकार है | विशाल है वृत्तियों का वृत्त इनसे जो हुआ विजय वही योगी अलंकृत है.. सन्यास का गीत है  प्रचंड न्यास करो इसका अंग-अंग में ओमकार ही हो ध्वनि या प्रकाश या हो  अन्न  जिसका वह उपभोग करे | वेग है उसकी ज्वाला में जो नेत्र से है उठी अज्ञान की भस्म ओढ़े मेरा वह स्वरुप जिसको मेरा मन कोटि कोटि नमन करे ||

काठ

धधकती हुई अग्नि का स्वर है प्रचंड इसके साथ खेलने में है मेरा मन हमेशा  मग्न .. ज्वलनशील काठ का दृश्य है अनूठा  इसकी केसरी सतह देख प्रेम है मुझे हुआ .. इस देह के अंत में योगदान है इस काठ का भू तत्त्व लिए यह  प्रतिनिधित्व करे संसार का .. भस्म है इसका अंतिम रूप कितना मनोरम है  महाकाल का वस्त्र यह इसका सौभाग्य है | वृक्ष के रूप में मनुष्य का करे जीवन भर कल्याण .. श्मशान में भी उद्धार करे यह काठ मनुष्य का.. इसको है मेरा प्रणाम |

समय

समय को महसूस कर पाने की चाह में कितना समय व्यतीत हुआ पता ही नही चला, घर के एक कोने में  आसन जमा में बैठा, उत्सुकता और सहस से भरा हुआ बेचैन हो गया था| शिला के समान हो जाने का मेरा व्रत समय की धुरी पर टिका था  परन्तु समय से आगे चलने का स्वप्न भी अंकुरित हो रहा था| ज्ञान के भी परे जो काल है उसको देखने का प्रयास था, भूत और भविष्य का विचार तुच्छ सा लग रहा था | देवी-देवताओं के चिंतन से परे हो चली है अब यह धारा, इसी में बहते हुए मैं सब कुछ भुला रहा था.. स्मृति विस्मृत हो नया रूप ले रही थी, वृत्तियाँ  घोर रूप ले प्रत्यक्ष हो रही थी| अभयदान तो मेरे झोले में पड़ा है, इसलिए भय से मुक्त था| इतना कुछ एक साथ हो रहा था समझ नही पा रहा था मैं.. परन्तु धारा के साथ चलना ही उचित है यह कह बुद्धि  ने धीरज बंधाया. अचानक शोर हुआ, समय ने अपना रुदन कर दिया था, आसन त्यागने का समय हो गया था, कुछ ही क्षण हुए थे इस स्थिति में यह जान मैं हैरान था ..समय का खेल है यह देख मेरे ओष्ठ मुस्कराए और मैं चल दिया ||

खोज

अंतर्मन की खोज में दृष्टि अंतर्मुखी हुई मस्तिष्क स्थिर हो चला.. नेत्र को नेत्र न सूझे, दोनों अब एक हो चले  थे | एक विशाल समुद्र मेरे समक्ष गर्जना कर रहा था, पार जाने को ललकार रहा था.. विचार किया यह क्या है, तेरी तृष्णाओं का सागर है, किसी ने समझाया | तैर के  जाऊं  या नाव बनाऊं यह द्वन्द था, पुनः मार्गदर्शन हुआ.. ज्ञान की अग्नि इसको सुखाएगी, यह सुन  मैं  निश्चिन्त हुआ.. भृकुटी के सहारे खोज पे निकला, अन्धकार और प्रकाश से परिपूर्ण यह मार्ग अब भय किंचित मात्र भी न था | खोज ही जीवन है, इसको मैंने अपनाया कुछ पाऊं इस जीवन में या नही, मुझे कुछ सरोकार नहीं ना होगा .. खोज नामक सागर की अनंतता में विलीन हो जाऊं , यही होगी मेरी उपलब्धि ऐसा मैंने निश्चय किया |

STRANGE

The feet are walking clumsy strange that eyes see everything foggy.. wind blows by my ear, sound is blur the eye number three is all i got feeling tired from the fights i fought.. but it is not over yet, more strength is all i want, and strange that's what i always get. strange that i got no wings to fly still i don't touch the grounds, strange that the road is so straight and even strange that we live our lives round and round..

PURITY

Along those thinnest strands, we all walk relation it is and pure love we all want.. what is pure? i do not understand, has many synonyms to explain but takes one heart for it to clasp. basis of it is lust or greed or weak, a debate eternal for thee.. takes just a perception to clarify and a deep glance to feel it. then you are writing words in its glory. a sparkle is enough to give birth to it and spark again to burn it. the strength of it is an illusion do not talk of it, for it lies in your heart heart is meant to be inside, let that creature in purity or sanctity lies within, that we all know yet want it to come out and exhibit!

TIMES

There are times when you just want to sit back cones of past poke you.. but the diverging future soothes you. i shut my eyes tight and feel the vibes vividness is high as if saying 'hi' to skies.. glass of water nourishes me.. fragrance of erudition washes away every ache.. a companion they always seek.. but doesn't even like shadow a loner like me. the light is a betrayer, so is the dark foes are friends that's what old said. but in the end friends turn foes that's what we all see. life is words and words have life finishing this i come back to present only to cherish it as past!

THE STONE

The dark of my pain tries to see the light sometimes i feel i am just a string attached to a kite. a glass of alcohol lures me i want to remain in its essence for the feeling of  lost brings me in its presence the connection is all lost ain't no hurry to find because freedom has got no tag of cost! when i see the stones i can relate with them a mirror i see my reflection in i look inside and see everything except myself where i am? who am i? the question has been haunting for time quite long. i seek answers like mad men.. but so far no success they say answer is within.. Lets see if the stones answer!

मुक्ति से मुक्ति

जीवन को समझने की कोशिश में मुझे एहसास हुआ की अपने जीवन,जो प्रकृति की देन  होते हुए उसके नियमो से आबद्ध है, को इस जगत का एक प्रतिरूप मानते हुए चलना होगा तथा इस विचार से थोडा आगे बढ़ते हुए सोचना होगा की हमारा जीवन जितना रहस्यमयी प्रतीत होता है, यह जगत कोई अपवाद नहीं| इस क्रम में मैंने बहुत से अध्यात्मिक साहित्यों की ख़ाक छानी और जो एक चीज़ निचोड़ के रूप में मेरे सामने बार बार आती थी वह थी यह कुछ पंक्तियाँ  “ मोक्ष इस मनुष्य जीवन का परम लक्ष्य है”, “जीव का अंतिम गंतव्य यह मोक्ष है” इत्यादि| अलग अलग साहित्यों में इस ‘मोक्ष’ शब्द को भिन्न रूप में पेश किया गया परन्तु मर्म एक ही था और है | मैं इस ‘मोक्ष’ नाम के गंतव्य पर विचार करने लगा| बहुत सी धारणाएं बनी, कल्पना के अथाह सागरों में भी गोते लगाए परन्तु फिर भी कुछ अपूर्ण था| मोक्ष अथवा मुक्ति का विचार आते ही हम एक बंधन से छूटने की परिकल्पना करते है, क्यूंकि बिना बंधन के मुक्ति तर्कहीन है| अगर बंधन नहीं तो मुक्ति किस से ? फिर सोचा की यह बंधन क्या है ? क्या यह संसार ही बंधन है? उपरी तौर पर देखा जाए तो अधिकाँश अध्यात्मिक ...

काल

काल है चंड देगा दण्ड प्रचंड गर करो विचार ज्ञान इसका है  अनंत | सभी मे छुपा काल है  फिर भी कुछ है नही छुपा अदृश्य भी दृश्य हो जो  काल हो अड़ खड़ा | राम हो या  कृष्ण कोई नही है बचा स्वयं काल ही काल खाए यह विचित्र नाट्य इसने है रचा | देश से है काल अथवा काल से है यह देश मनुष्य है सांत या है साकार ईश्वरीय रूप अनंत अंतिरक्ष की सूक्ष्मता मे विलीन है ऐसे विचार धारा में  मग्न | ऋषि के ध्यान को नापता यह काल सर्वोपरि दिखा इसलिए शिव बना महाकाल | काल की अनुभूति होती, होती  उस भूमि पे जिसका नाम है श्मशान चिता की ज्वाला मे अट्टहास उसका मंद मंद | घोर है ये काल परन्तु इसके भगत कहलाते है अघोर फिर भी घोर-अघोर के द्वन्द से परे यह काल विद्यमान है हर ओर | कोटि कोटि नमन इस काल को जो प्रतीत हो भिन्न भिन्न मैं  ही हूँ यह काल..समझ गया अब की हूँ नही अभिन्न |

आकाश

विशाल आकाश को देख मन मे आया विचार.. है यह कोई कल्पना या कोई स्वप्न सत्य साकार | भिन्न भिन्न  आकारों को निहारते नेत्र कभी थकते नहीं देखता जाऊ इन्हें क्युकी हर्षित होता मेरा मन | वर्तमान चलचित्र से बेहतर है यह अनंत पर्दा आकाश का न जाने क्यों न समझता यह बात  मानव इस काल का | दार्शनिक जन करें वार्तालाप उस अनंत की.. परन्तु शिकायत करे की वह है नही दिखता फिर भी विद्यमान है.. मै कहता हू अरे  मूर्ख ! चड़ा नेत्र आकाश मे | तत्वों मे सर्वोपरि आकाश है प्राणों का प्रिय, भौतिक से दूर उस अधर्मी से सदा निराश है | अग्नि देखे सदा इसका मुख क्रोध मे भयभीत आकाश रो दे और टपक पड़े आंसू इसके उस अग्नि को शांत करने | आकाश को देखा तो यह विचार आया विचारो को अभिव्यक्त करू यह प्रेरणा मै लाया !!

क्रोध की शांति

अंतर्मन मे झांका तो अलग ही रूप दिखा .. प्रकृति के प्रति प्रेम के संग एक विरोधाभास भी था | रचनात्मकता के साथ साथ विध्वंसता भी व्याप्त थी.. उत्पन्न हुई हर वस्तु का नाश सदा निर्धारित , ये एक सत्य है | क्रोध की इस प्रचंड ज्वाला मे जलना एक अलग आनंद है .. हर तरफ इस ज्वाला को फैलाना मानो मेरा कर्म हो  | इस चक्र का आरंभ भी अग्नि से है तो इसका अंत भी अग्नि से ही होगा .. इस सत्य को स्वयं मे धधकते हुए देखना परमानन्द है | वातावरण मे व्याप्त शांति को देख एक सूक्ष्म प्रतिक्रिया होती है.. इस शांति को नष्ट करने का मन होता है | सोचा शांति समाधी का प्रतिरूप है .. परन्तु क्रोध की अग्नि मे स्वयं की आहुति भी एक परम सिद्धि  ही है | महाकाल क्रोध के पर्यायी है .. परन्तु दक्षिण-मूर्ति के शांत रूप मे वे ज्ञान का प्रतिरूप है | ऐसे क्रोध विज्ञानं मे खो जाना ही एक अभिलाषा अब शेष है || क्रोध की शांति मे समाधिष्ट होना भी  एक परम योग है ..|

THE PATH

Sometimes i wonder if i'm on the right road? right road in all matters! then it occurs to me that right or wrong are relative concepts! Right in my sense might be wrong in other's and the comparison and dualism goes on. but i do know that the perfect road which is devoid of all disputes can only be reached by either of these two roads! right or wrong! it is like reaching the goddess either from left or right. question arises if there can be any middle path? imbibing stuff from both the paths? well.. it can be made so but that would be a very tedious task to walk on that path because eventually you will fall into a tug war and gradually you'll end up in either of the paths but middle! so this debate with myself lead me to conclude that do not worry about what path you are in because every path ends at a destination! stay calm and blessed! #vagabondrebel

घाट की पाठशाला

घाट पर खड़ा मै देख रहा था, लोगों को अपनों को ढोए हुए.  कल तक जो जीवंत थे आज मृत की संज्ञा पाए हुए थे.. यमुना का जल मंद गति से बह रहा था मानो उन लोगों के अश्रुओ का प्रतिनिधित्व कर रहा था..                                                                   वायु मे स्थित शान्ति उनके ह्रदय के भारीपन को मानो सहला रही हो . काठ की चिता बनाना ही एकमात्र कर्म हुआ ,उसकी रचना ही सबसे बड़ा पुण्य थी  वहां. . शिव भजन की धुन सूचक थी,मृत अब मुक्त हुआ  परन्तु सत्य से अभी भी हर कोई अनभिग्य था..                                                    चिता की ज्वाला रौद्र हो रही थी अट्टहास था मनुष्य की सान्तता पे परन्तु वह भी शांत हुई .. सब प्रशंसा ही करने मे थे, मित्र हो या रिपु ,मृत आज...

VISIONS

In an unknown land somewhere far from earth I am standing on a cliff. The land seems earthly and so does the air. I see people enjoying the nature. I see a young lad running after the butterflies, a girl lost in praising the beautiful yellow rose and marigold and cheers up on watching the sunflower move with sun. People are engrossed in cooking their favorite dishes, doing what pleases them. The smile on their beautiful faces is so natural; the lips take a curve like a soft wave on crystal clear water. Seeing their smile removes all the worries in me. I can’t help but smile while I see their carefree faces; enjoying every minute of their life. Suddenly it all changed. I saw that young lad smeared in red fluid. His very legs that were chasing butterflies are now amputated. The veins that rested beneath the skin are now out and bleeding. That girl who was praising the roses is now holding her eyeballs in her hand; her beautiful face is now an ugly red rose. People engrossed in ...

आगे बढता गया..

आध्यात्म के समुद्र के निकट खड़ा मैं उसे निहार रहा था                               भौतिकता की रेत नरम सी महसूस हो रही थी परन्तु मेरा मन समुद्र के शोर मे रमता चला गया. मैंने आगे बढ़ने का निर्णय किया कि तभी पीछे से लोगो ने पुकारा   “ आगे न जा, जल है गहरा ” मैंने समुद्र की ओर  देखा, कितना शांत और सांत प्रतीत हुआ, मैं हँसा और आगे बढ़ा..          लोग फिर बोले सोचले दोबारा परन्तु समुद्र की शांति मे वह शोर दबता चला गया.. समुद्र का जल मेरे पैरों को धोने लगा  और  इधर भौतिकता की रेत जिद्दी होती गई,          गीले पैरों में वह और चिपकती चली गई. परन्तु मैं परेशान न हुआ और                     आगे बढता चला गया.. अचानक लहरें उठी, वातावरण बदला, मैं फिसला और रेत के एक ढेर पर जा गिरा परन्तु दृष्टि केवल समुद्र पर ...

LUST

Lust, the moment you hear this word a series of images come across your mind, certain notions start resurfacing. Lust today is expressed and understood mostly in negative sense Now a-days its meaning and imagery has been well distorted via media of course. We fail to understand its aesthetics. Irony is our ancestors from so many years back wrote volumes over it. They grasped the substance in it. Lust is real beauty. It is the essence of beauty, the way you feel the beauty in anything that way is lustrous. I have often heard them saying love should not be confused with lust, and to be honest for quite a long time I too believed in that. It is only now that I gave it a serious thought and here I am expressing. The feminine and masculine aspects of nature are its only essence. ‘Purush’ and ‘Prakriti’ as the ‘Sankhya philosophy’ describes form this nature. It is the interplay of these two elements or energies or powers whatever way you want to term them.  When you obser...

DREAM

I came out of my room and sat by the window. Something was unusual today. I was lost into some thoughts. No matter how much I tried, I still couldn’t trace them to their origin! And then a gentle breeze blew around me. what a refreshing touch of this air. I feel new energy flowing. I decided to go out. Packed myself to keep me from catching cold, I stepped foot on the fresh snow outside. It was soft. I look around and I wonder if it’s for real. I am on Himalayas I guess. There are Snow laden peaks, still no fear of frost bite. I think I am dreaming.  But there is air I can feel it, the softness in its sound it makes when flowing past me, I am sure it’s real. So I walk forth to explore my new haven. I hear a small waterfall not far from where I am. I decide to walk up there. On my way I smell beautiful fragrance, I am sure it is not from around this planet. Whatever, I don’t feel like using rational mind. So I just keep flowing with it.  If there is heaven then this...

JUST A THOUGHT

There are times when you don’t feel the connection. You don’t feel things as they were, things by which you could explain your daily life. Superficially those things might seem as constant. You are experiencing them every day, you see them, touch them, and talk to them, listen and feel. Question is, is it really the same way every day? Lately I have been pondering over this question and I realized it was worth giving a thought. Biologically speaking we are definitely not similar to what we were even 5 minutes ago because new cells are replacing older ones in our body continuously. So maybe I can say I am being reborn every day. And since I being the subject changing continuously then how can I expect the world, an object to be same as it were? That would be illogical to say. Objective world is being perceived solely because there is a subject to study them. And if subject is not constant then how can you expect object to be so? Therefore this subject-object relation might seem be...

THE REBEL

Sometimes I wonder what am I supposed to do. A few years back career was a  priority but gradually I realized there is something more to it. I found myself stuck in the boundaries of society. And then a rebel was born. I realized that’s what I am. I can’t live this way, freedom is what I crave deep inside. Free in all senses. That rebel was me. a new me I guess. I got a new vision to look at things. But it didn't helped, it added fuel to the fire that was burning in me to run away. Run away not like a coward as they may say, because I didn’t fit into their ways. And why I should? Because this is how it was or it should be ?? NO.  I wanted to share my vision but were they ready for this? I think yes and no both. Yes because visions like that have been the cause of historical revolutions. And no because it was too much interference for their comfort zones that they’d created around themselves. Question was, if I was willing to struggle for it. And the answer I accept...

SEARCH

This is what we are always up to. Science is searching for solutions to various mysteries, common man is searching for some other mysteries of life as they say and so on. It seems that every search finds it roots in some mystery. A mystery has to be the cause and search being the effect it produces on our minds to solve it. Ironically, a section of people deny the existence of such a mysterious entity which other section of people call God. Anyways if we look at our daily life then an even a simple gesture of boredom too is carrying with it a search for some entertainment. So does it mean that human existence is solely defined by an endless search that we will always be on a journey searching one or other thing? I think the answer is NO! as I said earlier a search always has a mystery with it, this proves that from inside of our heart and logic we all believe in such a mystery but the path to solve it is a bit deviated. If this message comes to me from inside then the subject ...

HE/ SHE: Difference of 'S' = " SHAKTI"

Travelling from one part of city to other leaves me no choice but observe people around me other than sleeping! ;) People so different from each other yet sharing a common perspective towards the most important aspect of their existence – ‘women’ I see girls waiting for the buses or the metro at the station, and only one thing reflects from the look on their face, FEAR. An unknown fear always lingers on their mind, no matter how bold or strong or open-minded she claims to be. And the first question that crosses my mind with a wave of intense anger is why? Why is she afraid? Obviously I don’t need to ask from whom does she fear! We all know the answer, its ‘men’ I am not writing some criticism about the thinking of guys these days based on the prevailing molestation, rape cases. It’s a call to the one who are equally responsible for our existence as we ourselves are. I ask women why do you think that you are inferior to men?  I think I have an answer. The society it...

RELIGION & WEAKNESS

Since the beginning of human history we have accounts of numerous debates on religion. The religion got its birth from many factors, the first one be the society. As the man learned to live in groups it developed a society in which large groups were added, groups as in tribes with varying thoughts. I won’t say culture because culture is far from what we are talking about. The new breed of man, social man was now developing a sense of responsibility and this sense of responsibility was the stage where he learnt about his weak side. Man learnt that though he is powerful enough to kill animals alone to feed him-self but in a society when he is with others, it is difficult for him to reveal is strong, cruel side. He saw his tender side towards others in the society and thus began to develop a fear. Fear of losing those who were in his group. So you see societies were the source of man’s fear, man’s weakness. But he knew he is strong, but was confused to see his weak side, mainly bec...

HAPPINESS

I am taught from the beginning of my life that in order to be ‘happy’ and to always carry a smile on my as well as my loved one’s faces I have to fight with nature, I have to work hard, I have to do this & that. The world is not as it seems, its cruel, you have to strive for your happiness and so on. And so the fuel is has been added to the tank and the engine get started!! I am now working day & night hard, for whole of my life why? Because I have to live happy. I have to struggle why? Because I have to live happy and keep smiling. No one loves to be sad! And why to? When you can be happy by working hard.. The early man hunted to eat and it got bliss from eating food, so he invented various ways to GET that bliss again & again. He got bliss from studying nature, so he is striving continuously for that bliss by science.  We all know that the world we see is based on cause- effect principle where the Effect is the contemporary world as we know it and the Cause i...